
वल्र्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने देश को दिया सिल्वर गोल्ड
मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय
पीएम मोदी ने दी नीरज चोपडा को दी बधाई
पंजाब सीएम भगवंत मान ने टवीट कर दी बधाई
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता)भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में 18वीं वल्र्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंक कर यह मेडल हासिल किया। गोल्ड ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने जीता उन्होंने 90.46 मीटर भाला फेंका। इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव भी थे। वे 78.72 मीटर भाला फेंककर 10वीं पोजिशन पर रहे। नीरज चोपड़ा द्वारा इतिहास रचने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नीरज द्वारा एक और बड़ी उपलब्धि के लिए उनको बहुत बधाई।
वही दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीरज चोपड़ा को पुरुष भाला में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
ਵਿਸ਼ਵ ਅਥਲੈਟਿਕਸ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਵਿੱਚ ਨੀਰਜ ਚੋਪੜਾ ਜੀ ਨੂੰ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਤਮਗਾ ਜਿੱਤਣ 'ਤੇ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ …ਉਡਾਰੀ ਖੰਭਾਂ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਹੌਸਲਿਆਂ ਨਾਲ ਹੁੰਦੀ ਹੈ…ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ pic.twitter.com/GLpWMwsa5v
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 24, 2022























