
क्या होता है यह कैंसर ? जानें लक्ष्ण
चंडीगढ़ -: दुनियाभर मे लोग हर साल आज ही के दिन यानी 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाते है. जैसा की आपको मालूम होगा कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है. कैंसर के नाम से ही लोगों में अलग सा डर देखने को मिलता है.
क्या होता है यह कैंसर ?
कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है, जिससे शरीर के अंदर बड़ी संख्या में असामान्य सेल्स बनने लगते है. सही समय पर इसका इलाज न करने पर ये सेल्स लगातार बढ़ते रहते हैं और इम्बैलेंस तरीके से शरीर मे विभाजित होते रहते हैं. ये Cancer शरीर के टिश्यूज को भी नष्ट कर देता हैं.
आमतौर पर हमारे शरीर के सेल्स नियंत्रित तरीके से बढ़ते हैं और विभाजित होते हैं. जब सामान्य सेल्स को नुकसान पहुंचता है या फिर ये पुरानी हो जाती हैं, तो वे मर जाती हैं और उनकी जगह स्वस्थ कोशिकाएं (Cells) ले लेती हैं.
कैंसर की कोशिकाएं बढ़ती रहती हैं और जब उन्हें रुकना चाहिए तो कई गुना बढ़ जाती हैं. दूसरे शब्दों में कहें, तो कैंसर कोशिकाएं स्वस्थ कोशिकाओं वाले नियमों का पालन नहीं करती हैं.
कैंसर होने के कारण :
धूम्रपान, तम्बाकू, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब डाइट, एक्स-रे से निकली रेज,सूरज से निकलने वाली यूवी रेज, इंफेक्शन जैसे कारण होते हैं.
क्या होते है कैंसर के लक्ष्ण :
1. शरीर के किसी भी हिस्से में लंबे समय तक दर्द का बने रहना.
2. लंबे समय से खांसी का होना
3. पेशाब से जुड़ी दिक्कत
4. महिलाओं को मेनोपॉज के बाद जांच कराते रहना चाहिए.
5. बिना किसी कारण के वजन कम होना भी एक लक्षण है.





















