
वर्ल्ड कप 2023 मे आज न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल मे खेलने का दावा किया मजबूत
बोल्ट ने लिए 3 विकेट, डेब्यू वल्र्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनाय यह कीवी बल्लेबाज
चंडीगढ़, 9 नवंबर (विश्ववार्ता) वल्र्ड कप 2023 मे आज न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल मे खेलने का दावा मजबूत कर लिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कीवी टीम ने 172 रन का टारगेट 23.2 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड के पॉइंट्स टेबल में सभी लीग मैचों के बाद 10 अंक हो गए हैं। जबकि श्रीलंका आखिरी लीग मैच हारकर 4 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और श्रीलंका को 46.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। ओपनर कुसल परेरा ने 28 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने 22 बॉल में इस वल्र्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी बनाई। ट्रेंट बोल्ट को 3 विकेट मिले।
रचिन (565 रन) डेब्यू वल्र्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने हैं। रवींद्र के वल्र्ड कप के मौजूदा सीजन में 565 रन हो चुके हैं। वे इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (550 रन) को पीछे छोड़ा। इतना ही नहीं, रवींद्र डेब्यू वल्र्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो (532 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। बेयरस्टो ने 2019 में अपने डेब्यू वल्र्ड कप में रन बनाए थे।कप में रन बनाए थे।























