
वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का आज होगा एलान
चीफ सेलेक्टर अजीत आगकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन टीम करेगी 15 खिलाडिय़ों के नाम का खुलासा
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान आज होना है। भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वल्र्ड कप 2023 का आगाज होना है। टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के मुताबिक, सभी 10 देशों को 5 सितंबर तक वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित करना है।
चीफ सेलेक्टर अजीत आगकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन टीम दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन 15 खिलाडिय़ों के नाम का खुलासा करेगी, जो इस मेंगा इवेंट में टीम इंडिया को खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे।























