
देश की बेहतरीन म्यूज़िक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स हमेशा ही उभरते हुए कलाकारों को प्रोमोट करती रही है। इसी श्रंखला में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने सिंगर-ऎक्ट्रेस बेबी काजल को अपने साथ जोड़ा है। और अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से बेबी काजल का एक धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत रिलीज हो गया है। बेबी काजल की सुरीली आवाज में रिलीज होने वाले सांग के बोल हैं ‘आधी आधी रतिया में’।
गाना काफी पसंद किया जा रहा है और बेबी काजल की मधुर आवाज का जादू दर्शकों के सर चढ कर बोल रहा है।
आपको बता दें कि हाल ही में इस सांग का पोस्टर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया गया था जिसमें बेबी काजल अपनी मदमस्त कर देने वाली मुस्कान के साथ दिखाई दे रही हैं। इसमे बेहतरीन गायिया व नायिका बेबी काजल के जबरदस्त सांग आधी आधी रतिया में का जिक्र किया गया, लोग तभी से गाने का इंतजार कर रहे थे। इस गाने को अब लोग खूब सुन रहे हैं। फिलहाल इस धमाकेदार का सांग केवल ऑडियो जारी किया गया है जल्द ही वीडियो भी आउट होगा तो इंडस्ट्री में धमाका होने वाला है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘आधी आधी रतिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार है। इस गीत को कुंदन प्रीत ने लिखा है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है। इस सांग के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास हैं।





















