वर्किंग कमेटी और निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारियों ने अकाली दल अध्यक्ष को पार्टी को मजबूत करने और आंतरिक पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए कदम उठाने के लिए अधिकृत किया
सरदार सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पूरा भरोसा जताया
चंडीगढ़/11अगस्त: शिरोमणी अकाली दल की वर्किंग कमेटी और हलके के प्रभारियों ने आज पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल को पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने के अलए अधिकृत किया।
अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने हलके के प्रभारी और वर्किंग कमेटी की दो मैराथन मीटिंगों को अलग-अलग संबोधित किया, इस दौरान पार्टी नेताओं ने जोर देकर कहा कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। वरिष्ठ नेतृत्व ने भी सरदार सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पूरा विश्वास व्यक्त किया और कहा कि वह इस समय पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं।
दोनों मीटिंगों में पार्टी नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए ठोस सुझाव भी दिए। सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि सभी सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा और पार्टी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेगी। सरदार बादल ने कहा, ‘‘ पार्टी को मजबूत करने के उददेश्य से सभी विचारों को लागू किया जाएगा’’। उन्होने कहा कि अकाली दल हमेशा पंजाब और पंजाबियों को मजबूत करने के लिए काम करेगा। उन्होने कहा, ‘‘ हम हमेशा पंजाबियों के हितों की रक्षा करेंगें’’।
पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ ने स्पष्ट किया कि झूंदा कमेटी की रिपोर्ट में नेतृत्व के बदलाव के बारे में नही कहा गया है। ‘‘कमेटी ने 42 सुझाव दिए हैं और उन पर विचार किया जा रहा है’’। सरदार भूंदड़ ने बताया कि अकाली दल को कमजोर करने के लिए अकाली दल अध्यक्ष को निशाना बनाने की साजिशें चल रही हैं, क्योंकि वह हमेशा क्षेत्रीय आकांक्षाओं की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहे हैं।
बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं बलविंदर सिंह भूंद़ और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाबियों को आप पार्टी की सरकार की दिशाहीन नीतियों के कारण नुकसान हो रहा है, जिसने लोगों को उनके भाग्य पर छोड़ दिया है। ‘‘ हम किसान समुदाय को हुई पीड़ा के सामने चुप नही बैठेंगें, जिन्हे हाल ही में हुई बारिश के कारण फसल के नुकसान का तथा अपनी मूंग की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बेचने के लिए कोई मुआवजा नही मिला है। पार्टी जल्द ही इस उददेश्य के लिए एक पार्टी कार्यक्रम लेकर आएगी’’।
नेताओं ने पार्टी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों से शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कार्यक्रम का समर्थन करने का भी आग्रह किया ताकि 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिख बंदियों की रिहाई के लिए सभी जिला डिप्टी कमिशनरों को ज्ञापन सौंपा जा सके, जिसे आजादी का अमृत महोत्वस के रूप में भी मनाया जा रहा है।
दोनों मीटिंगों में वरिष्ठ नेता जत्थेदार तोता सिंह और निर्मल सिंह काहलों,जाने माने बुद्धिजीवी डॉ. सरूप सिंह अॅलग के साथ साथ वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह बाथ की पत्नी सर्बजीत कौर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रस्ताव भी पारित किया गया।























