
वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने NDTV से दिया इस्तीफा
मैग्सेसे पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) – एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोगों के चहेते एनडीटीवी (हिंदी) के जाने-माने चेहरे रवीश कुमार ने एनडीटीवी ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है. रवीश के इस्तीफे के बाद एनडीटीवी के ग्रुप प्रेसिडेंट सुप्राना सिंह ने कहा, ”बहुत कम पत्रकार होते हैं जो लोगों को रवीश जितना प्रभावित कर पाते हैं. सुप्राना ने कहा कि उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है और “हम जानते हैं कि वह अपनी नई पारी में भी सफल होंगे।पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए रवीश कुमार साल 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं.























