
वन विभाग में बड़ा फेरबदल कुल इतने आईएफएस और एचएफएस अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता)वन विभाग हरियाणा में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 18 आईएफएस और 13 एचएफएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। साथ ही मुख्यालय स्तर पर चार आईएफएस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने आदेश जारी किए हैं। आईएफएस जी रमन को पीसीसीएफ (प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट) कम सीईओ कैंपा लगाया गया है। आईएफएस सुरेश दलाल को पीसीसीएफ फॉरेस्ट, विनोद कुमार पीसीसीएफ बजट, प्लानिंग, प्रोजेक्ट और केसी मीणा पीसीसीएफ डेवलपमेंट की जिम्मेदारी दी गई है।





















