
लोक इंसाफ पार्टी के सिमरनजीत सिंह बैंस आज हो सकते है कांग्रेस में शामिल-सूत्र
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता)सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले लोक इंसाफ पार्टी ने जालंधर विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दिया था। अगर बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो वे अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव में लुधियाना से उम्मीदवार बन सकते हैं
लोकसभा सीट लुधियाना पर इस बार बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सांसद रवनीत बिट्टू को टक्कर देने के लिए लोक इंसाफ पार्टी के सिमरनजीत सिंह बैंस आज पार्टी में शामिल हो सकते है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस इस सीट पर बिट्टू के खिलाफ बैंस को मैदान में उतार सकती है। बता दें कि बिट्टू ने यहां कांग्रेस की टिकट पर लगातार 2 बार जीत दर्ज की है। इससे पहले वह श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज कर चुके हैं।























