
लोकसभा सत्र मे संसद सस्दय के रूप मे सुशील कुमार रिंकू ने ली शपथ
पंजाब सीएम भगवंत मान ने टवीट कर दी बधाई
लोकसभा में हुई आप’ की एंट्री
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) जालंधर लोकसभा सीट से सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा मे संसद के मैंबर के रूप मे आज शपथ ली। पंजाब सीएम भगवंत मान ने टवीट कर उन्हे बधाई दी7। बतां दे कि जालंधर लोकसभा सीट के उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे सुशील रिंकू ने कांग्रेस तथा भाजपा व अकाली-बसपा गठबंधन के उम्मीदवारों को शिकस्त दी थी। सुशील कुमार रिंकू के शपथ लेने से लोकसभा मे आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। सुशील कुमार रिंकू के शपथ लेते ही लोकसभा में आम आदमी पार्टी का एक सांसद हो गया है।
राज्यसभा में तो आम आदमी पार्टी के कई सांसद हैं। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा में कोई भी सांसद ”आप’ का नहीं रह गया था। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली से आम आदमी पार्टी का कोई भी सांसद निर्वाचित नहीं हो सका था। वहां पर सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत हो गई थी। अब जालंधर उप-चुनाव जीतने के बाद लोकसभा में ”आप’ का इकलौते सांसद के रूप में सुशील रिंकू को अपनी भूमिका निभानी होगी।
ਜਲੰਧਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੇ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵਧਾਈ.. pic.twitter.com/eXS3QodYQL
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 20, 2023























