
लोकसभा मे आम आदमी पार्टी की नुमाईदंगी होगी खत्म,राज्यसभा मे होगा इजाफा
भगवंत मान आज सांसद पद से देंगे इस्तीफा
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सांसद पद से इस्तीफा देंगे। जिससे लोकसभा में आम आदमी पार्टी की नुमाईंदगी खत्म हो जायेगी। जिससे आप की तरफ से लोकसभा में आवाज उठाने वाला कोई नही होगा। पंजाब चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी का दबदबा अब राज्यसभा में भी बढ़ जाएगा।
बता दें कि भगवंत मान वर्तमान में संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं और वह 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पंजाब में कुल सात राज्यसभा सीटें हैं, जिनमें से पांच पर मौजूदा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा, नरेश गुजराल, श्वेत मलिक, प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो का अप्रैल में कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इन्हीं पांच सीटों के लिए चुनाव का एलान किया गया है, फिर 2 जुलाई को नामदगी होगी।






















