
लोकसभा चुनाव 2024- बीजेपी की आठवीं लिस्ट जारी
हंस राज हंस को इस जिले से मिला टिकट
कांग्रेस से आये रवनीत बिट्टू और परनीत कौर के अलावा और किसे मैदान में उतारा गया पढि़ए पूरी खबर
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) अपनी पुरानी साथी पार्टी से अलग होकर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की 13 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस छोडऩे वाले रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना से और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रणीत कौर को पटियाला से मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी छोडऩे वाले सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से टिकट मिला है. पार्टी ने गुरदासपुर से फिल्म स्टार सनी देओल का टिकट काटकर दिनेश सिंह बब्बू पर भरोसा जताया है. पूर्व अमेरिकी तरनजीत सिंह संधू को अमृतसर से उम्मीदवार बनाया गया है। इन सबके अलावा मशहूर गायक और दिल्ली से लोकसभा सदस्य हंस राज हंस को फरीदकोट से टिकट मिला है. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने फरीदकोट से पंजाबी फिल्म अभिनेता करमजीत अनमोल को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस से आए रवनीत व परनीत को मिले टिकट
पंजाब में कांग्रेस के लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा था। बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। वे दो बार लुधियाना से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वे श्री आनंदपुर साहिब से भी सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें लुधियाना से पार्टी का टिकट मिल गया है।
बिट्टू ने 2009 में श्री आनंदपुर साहिब से पहली बार सांसद का चुनाव जीता था। इसके बाद वे 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2019 में बिट्टू ने सिमरजीत सिंह बैंस को मात दी थी। वे काफी मुखर नेता माने जाते हैं। वहीं बिट्टू लुधियाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर दो बार और आनंदपुर साहिब सीट से एक बार सांसद चुने जा चुके थे।
इससे पहले पटियाला की कांग्रेस सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। उन्हें भी पटियाला सीट से पार्टी की टिकट की दिया गया है। पटियाला की सांसद परनीत कौर ने इस बार का लोकसभा चुनाव पटियाला से ही लडऩे की इच्छा जाहिर की थी। परनीत कौर ने कुछ दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी। परनीत कौर ने कहा था कि मैं पटियाला से चुनाव लडऩा चाहूंगी, क्योंकि यह मेरा घर है हालांकि इसका फैसला भाजपा आलाकमान को करना है।





















