
लोकसभा चुनाव-2024, इस जिले मे भाजपा मे उठ रहे है बगावती के सुर
एक और महिला नेता ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव-2024, मे अब गिनती के दिन बाकि है और सूबे की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है पाटियों मे बगावती सुर भी देखने को मिल रहे है वही बात करे अगर पंजाब भाजपा की तो चुनावों से ऐन पहले जालंधर भाजपा में बगावत शुरू हो गई है।
अभी हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा जालंधर प्रधान आरती राजपूत द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब महिला मोर्चा जिला आफिस सैक्रेटरी ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ज़िला ऑफिस सेक्रेटरी सोनिया बब्बर ने भी पार्टी की सभी जिम्मेदारियां और भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
सोनिया बब्बर का कहना है हाईकमान द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरती राजपूत के इस्तीफा देने से पहले हाईकमान को उनसे बात करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी कारण वह आज उनके हक में अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। इस तरह से चुनावों से पहले एक के बाद एक महिला नेताओं द्वारा इस्तीफा देना भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।





















