
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने किया बडा प्रशासनिक फेरबदल
कुल 116 आईएएस व एचसीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुल 116 आईएएस व एचसीएस अफसर इधर से उधर किए गए हैं। राज्य सरकार ने अब 2009 बैच के आईएएस सुजान सिंह को परिवहन निदेशक नियुक्त किया है। वहीं 2013 बैच के एचसीएस वीरेंद्र सिंह, हरियाणा पर्यटन विकास निगम के त्ररू बनाए गए हैं। इसके अलावा इस फेरबदल में पंचकूला-पानीपत समेत कई जिलों के एडीसी बदल दिये गए हैं। इसी प्रकार विभिन्न जिलों में एचएसवीपी के प्रशासक और एसडीओ व सिटी मजिस्ट्रेट भी बदले गए हैं। अफसरों के कार्यभार में बदलाव की लंबी सूची आप नीचे देख सकते हैं।
























