
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
पूर्व मंत्री छोडी पार्टी, कहा- आज से 55 साल का रिश्ता खत्म हुआ
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के थोड़ी देर बाद ही वे शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। आगामी लोकसभा चुनाव में देवड़ा के शिवसेना के टिकट पर दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लडऩे की भी चर्चाएं हैं।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और महाराष्ट्र के सीनियर नेता मिलिंद देवरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवरा ने रविवार सुबह ट्वीट करके इस्तीफे की जानकारी दी। विशेष बात यह है कि, मिलिंद देवरा ने इस्तीफा ऐसे समय पर दिया, जब आज से ही कांग्रेस ने मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू की है। मिलिंद देवरा का परिवार एक लंबे समय तक कांग्रेस के साथ रहा। मिलिंद देवरा के पिता मुरली देवरा कांग्रेस के बहुत बड़े नेता रहे। इसके अलावा मिलिंद देवरा खुद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद की तरह राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे। मिलिंद देवरा को दक्षिण महाराष्ट्र के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। देवरा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं।
मिलिंद देवरा ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा है- कांग्रेस छोडऩे के बाद आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस के साथ अब मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मिलिंद देवरा ने कहा कि मैं वर्षों से अटूट समर्थन के लिए मैं कांग्रेस के सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। वहीं मिलिंद देवरा का कहना है कि, मैं विकास के रास्ते पर चल रहा हूं। यानि मिलिंद देवरा ने कांग्रेस से इस्तीफा विकास के लिए दिया है। मसलन मिलिंद देवरा यह समझ रहे थे कि कांग्रेस के साथ रहते हुए उनका कुछ नहीं होने वाला। मतलब कमजोर होती कांग्रेस उनके राजनीतिक जीवन में रुकावट बन रही थी।























