
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा
क्या है सावित्री जिंदल का नेटवर्थ ?
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) देश की सबसे अमीर महिला और भारतीय राजनीति की जानी-मानी नेता, सावित्री जिंदल ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सावित्री जिंदल, जो ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन हैं, ने ट्विटर प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने निर्णय की पुष्टि की। इस पोस्ट में सावित्री जिंदल ने अपने परिवार की सलाह पर कांग्रेस से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने लिखा, “मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्षों तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार की जनता मेरा परिवार है और अपने परिवार की सलाह पर मैं आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।”
उन्होंने इसके साथ ही कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए और अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। देखा जाए तो जैसे- जैसे लोकसभा चुना 2024 का समय नजदीक आता जा रहा है, कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं।
क्या है सावित्री जिंदल का नेटवर्थ ?
84 साल की भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक सावित्री जिंदल, जिंदल समूह का विशाल कारोबार संभाल रही है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, 28 मार्च 2024 तक सावित्री जिंदल का नेटवर्थ 2.47 लाख करोड़ रुपये के आस-पास है। वे भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं और वैश्विक अरबपतियों की सूची में 56वें स्थान पर हैं।
https://twitter.com/SavitriJindal/status/1773040256981557433?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1773040256981557433%7Ctwgr%5E526f33efc84995d73820bc0dae4ef20b9079c4d8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fcongress-got-another-big-blow-the-country-s-richest-woman-left-1959210





















