
लोकसभा चुनाव मे आप और कांग्रेस के गठबंधन की खबरों के बीच नवजोत सिद्धू का बडा बयान आया सामने
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की खबरों के बीच नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वोच्च है, यह एक बड़े उद्देश्य के लिए है। संविधान की भावना का सम्मान करने और संवैधानिक मूल्यों से अपनी ताकत हासिल करने वाली जंजीरों से मुक्त संस्थाओं को मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखा गया है।
पंजाब कांग्रेस के कई नेता राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ‘आप’ के साथ संसदीय चुनाव में गठबंधन का विरोध कर रहे हैं, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने देश की खातिर लोकसभा चुनाव साथ लडऩे का समर्थन किया है। नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर कहा है कि देश की भलाई के लिए लोकसभा चुनाव मिलकर लडऩा होगा।
The decision of the party high command is supreme . It is for a greater cause,National interest has been kept paramount to honour the spirit of the constitution and to free the enchained institutions which draw their strength from constitutional values. Petty…
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 6, 2023























