
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ंग का बडा बयान आया सामने
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की खबरों के बीच अब पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग का बडा बयान सामने आ रहा है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का फैसला हाईकमान ही लेगी और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी पंजाब की 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर राजा वडि़ंग ने अकाली-बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली-बीजेपी का गठबंधन तय है और दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
वडि़ंग ने कहा कि 15 सितंबर को तेलगांना में होने वाले सीडब्ल्यूसी की मीटिंग के दौरान को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी के सामने पंजाब कांग्रेस के सारे सुझाव उनके सामने रखे जाएंगे।























