
लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में बीजेपी एक्शन मोड मे, फिर की नई नियुक्तियां
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में बीजेपी फुल एक्शन में है। संगठन की तरफ से चुनाव की तैयारी को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। वहीं हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अब जिलों के लिए फुल फ्लैग इंचार्ग नियुक्त किए हैं। प्रदेश महामंत्री मदन लाल बडौली को 8 जिलों के लिए फुल फ्लैग इंचार्ग की जि़म्मेदारी दी गई है। जबकि प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता को 7 जिलों में यह जि़म्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया को भी 7 जिलों में फुल फ्लैग इंचार्ग नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग मोर्चा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।






















