
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा ने दिया टिकट
वरूण गांधी का टिकट कटा, मेनका का लिस्ट में नाम
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेन कंगना रनौत को भी टिकट दिया है. कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
वरूण गांधी का टिकट कट गया है। मेनका गांधी का नाम लिस्ट में है, सुल्तानपुर से वो दावेदारी करेंगी। इस लिस्ट में यूपी बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी।
बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट में मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम शामिल है। कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल का टिकट कंफर्म हो गया है। अरुण गोविल को मेरठ से बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वरूण गांधी का नाम लिस्ट में नहीं है। उनकी वहीं उनकी मां मेनका गांधी को टिकट दिया गया है। बीजेपी की पांचवीं सूची के आने से पहले कानपुर के मौजूदा सांसद बीजेपी नेता सत्यदेव पचौरी ने चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजी गई चि_ी सार्वजनिक की। इसमें उन्होंने लिखा कि मेरी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाए।




















