
लोकसभा चुनाव को लेकर पटियाला से सांसद परनीत कौर ने दिया बड़ा बयान
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) पटियाला की सांसद परनीत कौर ने इस बार का लोकसभा चुनाव पटियाला से ही लड़ने की इच्छा जाहिर की है। परनीत कौर ने कुछ दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी। परनीत कौर ने कहा कि मैं पटियाला से चुनाव लड़ना चाहूंगी, क्योंकि यह मेरा घर है हालांकि इसका फैसला भाजपा आलाकमान को करना है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी हाईकमान करेगी कि किसी टिकट देनी है। जब उनसे पटियाला से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पटियाला मेरा घर है और अगर मैं चुनाव लड़ूंगी तो मैं पटियाला से ही लड़ूंगी।
आपको बता दें कि परनीत कौर कांग्रेस से पटियाला से सांसद हैं और वह कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। इसके बाद लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें दोबारा मैदान में उतार सकती है।























