
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के नेता नवजोत सिद्धू का बड़ा ऐलान
चंडीगढ, 17 दिसंबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।.हालांकि, कांग्रेस नेता ने यह नहीं बताया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू आम चुनाव लड़ेंगी या नहीं। पूर्व सांसद सिद्धू साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट से हार गए पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू को लेकर अहम खबर सामने आई है। आज बठिंडा पहुंचे नवजोत सिद्धू लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
सिद्धू ने कहा कि अगर उन्होंने लोकसभा चुनाव लडऩा होता तो पहले ही लड़ लेते और 3 बार के मंत्री भी होता। दिल्ली जाना होता तो लोकसभा क्यों छोड़ता। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं।
इस दौरान सिद्धू ने कहा कि उनकी पत्नी नजजोत कौर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस बारे वह खुद ही बताएंगी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में अमृतसर से नवजोत सिद्धू व बिक्रम मजीठिया चुनाव लड़ रहे थे और इस दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पंजाब प्रधान पद से हटा कर राजा वडि़ंग को लगाया था। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में अमृतसर से नवजोत सिद्धू व बिक्रम मजीठिया चुनाव लड़ रहे थे और इस दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पंजाब प्रधान पद से हटा कर राजा वडि़ंग को लगाया था।
इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से जिस मकसद के लिए अब तक हजारों करोड़ रुपये का फंड हासिल किया, वह उस मकसद के लिए उपयोग नहीं किया गया। इसी कारण अब केंद्र ने आप सरकार को फंड देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि उनकी पत्नी नजजोत कौर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस बारे वह खुद ही बताएंगी।























