
लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लांच किया यह नारा
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी ने आज मोहाली में लोकसभा चुनाव के लिए नया स्लोगन लांच किया। आप का नया स्लोगन है ‘संसद में भगवंत मान, खुशहाल पंजाब में बढ़ेगी शान’। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे।
पंजाब में आम आदमी पार्टी 2 साल में सीएम भगवंत मान सरकार द्वारा करवाए गए कामों का एक ब्योरा तैयार करेगी जिसके सहारे पार्टी प्रदेश के लोगों से सीधा जुडऩे की कोशिश करेगी. प्रदेश की चुनावी मुहिम पूरे तरीके से सीएम भगवंत मान के हाथ में रहेगी. सरकार जीरो बिल, आम आदमी क्लिनिक, घर-घर रोजगार मुहिम और हर खेत नहरी पानी व भ्रष्टाचार मुहिम को अपनी उपल्ब्धियों में शामिल करते हुए जनता के बीच जाएगी. इस साथ ही केंद्र सरकार द्वारा रोके गए रूरल डेवलपमेंट फंड के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।























