
लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब मे कांग्रेस पार्टी को फिर लगा बडा झटका
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लिए जा रहे जन-समर्थक फैसलों से प्रभावित होकर पारंपरिक पार्टियों के कट्टर समर्थक भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उक्त शब्द का प्रकटावा हलका मजीठा से आम आदमी पार्टी के हलका प्रभारी जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठियां ने व्यक्त किये। कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद आज वह औपचारिक रूप से अपने सैकड़ों समर्थकों सहित गांव अजैबवाली के सरपंच सरबजीत सिंह, सुखदीप सिंह मेंबर, चरण कौर मेंबर, प्यारा सिंह मेंबर, सुखबीर सिंह मेंबर के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर हलका प्रभारी जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों को पूरा सम्मान दिया जाएगा और कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।





















