
लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस करेगी टिकटों पर मंथन
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता)हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जल्द प्रत्याशी उतारेगी। टिकट की घोषणा से पहले दिल्ली में दो दिन मंथन चलेगा
कांग्रेस पार्टी लोकसभा व छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा 6 अप्रैल को कर सकती है। इस दिन दिल्ली में पार्टी की बैठक होने जा रही है। पहले 5 अप्रैल को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी थी, लेकिन इसे अब छह को तय किया गया है।
बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल सहित उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री 5 अप्रैल को नादौन दौरे पर हैं। 6 अप्रैल को सुबह 6 बजे वह यहां से कांगडा के लिए रवाना होगा। गगल से सुबह 7:50 पर उनकी दिल्ली के लिए फ्लाइट है।





















