
लोकसभा की सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आप के बीच बैठक मे हुई गहन चर्चा
सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम फैसला लेना बाकी
चंडीगढ, 9 जनवरी (विश्ववार्ता) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सीट बंटवारे को लेकर बैठक मे गहन चर्चा की गई। इस दौरान दोनों पार्टियों की ओर से सीट बंटवारे और चुनावी मुद्दों को लेकर काफी देर तक चर्चा चली। अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम फैसला लेना बाकी है।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रतिनिधियों को बैठक के लिये भेजा दो से ढाई घंटे चर्चा हुई। बड़े अच्छे माहौल में चर्चा हुई है. ये चर्चा आगे भी चलेगी। कुछ दिनों में हम फिर मिलेंगे, जिसमें हम सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देंगे. क्या चर्चा हुई उस पर टिप्पणी नहीं कर सकते. थोड़ा इंतज़ार करिये. पूरी जानकरी देंगे। दोनों ही पार्टी इस गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे।
कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हमने आगामी चुनावों के लिए कई मुद्दों पर एक बैठक की। बातचीत जारी रहेगी और हम फिर मिलेंगे। उसके बाद ही सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। हर चीज पर विस्तार से चर्चा हुई। हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और हम बीजेपी को करारा जवाब देंगे।
बैठक में आप की ओर से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी और विधायक सौरभ भारद्वाज शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी मौजूद थे।
लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर कई राज्यों में कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन की पार्टियों से बातचीत शुरू कर दी है। सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की सदस्यीय कमेटी (संयोजक मुकुल वासनिक और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और भूपेश बघेल) ने राज्य के कांग्रेस प्रमुखों के साथ बातचीत कर चुकी है। जिसकी रिपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप भी दी है। खरगे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी कि वो गठबंधन के नेताओं से बातचीत करें और सीट बंटवारे पर बात करें।
बतां दे कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं सूत्रों के मुताबिक आप और कांग्रेस दोनों ही सिर्फ दो सीट ही छोडऩे को तैयार हैं कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर दावा कर सकती है. पांच सीटों में चांदनी चौक, पूर्वोत्तर दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली शामिल होने की संभावना है, जहां वोट शेयर के मामले में कांग्रेस, आप की तुलना में दूसरे स्थान पर थी।























