चण्डीगढ, 9 मई (विश्व वार्ता): शहर में लॉक डाउन के दौरान अलग-अलग दो जगहों पर शव बरामद हुए हैं। एक शव थाना सारंगपुर क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके व्यक्ति को तुरंत उतार कर सेक्टर 16 के अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान धनास कच्ची कॉलोनी के रहने वाले 40 साल के मदनलाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मृतक अपने परिवार समेत रहता था। शुक्रवार को रात को घर में किसी बात को लेकर घरेलू कलह हो गया। जिसके चलते पति गुस्से में आकर अलग कमरे में जाकर दरवाजे को कुंडी लगाकर फंदे से लटक गया। जब परिवार वालों ने अगले दिन सुबह दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके चलते हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो देखा कि मदनलाल फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा जांच जारी है।
केस नबर 2
थाना -3 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत सुखना लेक टॉयलेट नंबर 1 में बने घर में युवक संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और सेक्टर 16 के अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची हुई स्वास्थ्य विभाग कि टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मृतक 39 साल का सरवन कुमार अपनी मां और बेटी के साथ टॉयलेट नंबर 1 में बने घर में रहता था। शनिवार को सुबह जब उसके घर वालों ने उसे उठाने की कोशिश की। तो सरवन कुमार उठा नहीं। जिसके चलते हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी । वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता लग पाएगा। जांच जारी है।
सुखना लेक पर टॉयलेट नंबर एक के बीच में बने घर में संदिग्ध हालत में शव मिला जिसको सेक्टर 16 अस्पताल की टीम ले जाते हुए
मृतक टॉयलेट पर ही काम करता था





















