
मुंबई.26 अप्रैल (विश्ववार्ता): 63 साल के अनिल कपूर ने लॉकडाउन में जबरदस्त बॉडी बनाई है। इसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की जिसमें वह अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं। अनिल ने अपने फैन्स को लॉकडाउन में मिले फ्री टाइम को सही काम में इस्तेमाल करने की सलाह भी दी और बॉडी बनाने के पीछे का मकसद शेयर किया।





















