
इस वक्त की बडी खबर
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार को सैन्य अभियान का अगला महानिदेशक किया गया नियुक्त
कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार?
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार को सैन्य अभियान का अगला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह जल्द ही नया कार्यालय संभालेंगे। बतां दे कि नेशनल डिफेंस एकेडमी और इंडियन मिलिट्री एकेडमी से अपनी मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जनरल अफसर को 1986 में राजपूत रेजिमेंट की 23वीं बटालियन में नियुक्त किया गया था। अपने 36 साल के करियर में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कई बार कुशल सैन्य प्रशासन का उदारण देते हुए कई चुनौतीपूर्ण मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम दिया है।























