
लुधियाना से अगवा हुआ 3 महीने का मासूम मिला
परिजनो की सांस मे सांस आई, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) लुधियाना शहर के शहीद भगत सिंह नगर एरिया से मां और दादी के साथ मारपीट कर अगवा हुए बच्चे को पंजाब पुलिस ने बठिंडा से बरामद कर लिया है। जांच मे बताया जा रहा है कि उसे वहां पर 50 हजार रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने बच्चे को स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार वीरवार की दोपहर दुगरी के शहीद भगत सिंह नगर के एक घर में कमरे से तीन माह के बच्चे को पांच लोगों ने किडनैप कर लिया था। पुलिस ने तीन माह के बच्चे निहाल के पिता राजन कुमार के ब्यानों पर आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और बच्चे को रिकवर किया गया है।























