
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अचानक लगी आग से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 19 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब के लुधियाना स्टेशन पर रात उस समय हडकंप मच गया प्लेटफार्म नंबर-1 पर अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे वाली जगह पर खड़े यात्रियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई और विद्युत विभाग को खबर करके बिजली की मेन सप्लाई को बंद करवाया गया। बताया जा रहा है कि बिजली की तारों में किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अचानक आग लग गई। तारों से जोरदार धमाकों के साथ आग की लपटें उठने लगी है। सूचना के बाद स्थानीय रेल अधिकारियों तथा विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बंद पड़ी बिजली सप्लाई को दोबारा से बहाल किया।





















