
लुधियाना मे दर्दनाक गैस श्रासदी मामले मे एसडीएम डॉ. हरजिंदर सिंह का बडा बयान
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे 30 अप्रैल को हुए गियासपुरा में दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जिस पर अब एसडीएम पश्चिमी डॉ. हरजिंदर सिंह ने कहा कि घटना के बाद प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन कोई भी विभाग जिम्मेदार नहीं पाया गया। आरती क्लिनिक और अन्य इमारतों का निर्माण अवैध रूप से किया गया, सीवरेज कनेक्शन अवैध रूप से जोड़े गए, रिपोर्ट एनजीटी को भेजी गई, जो अपने स्तर पर तकनीकी जांच करेगी।























