
लुधियाना फिर दहला गोलियों की गडगराहट से, पुलिस जांच में जुटी
चंडीगढ, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे एक बार फिल गोलियों की आवाज से दहल गया। जतिंदरपाल सिंह स्पेट्टी नामक व्यक्ति पर 10-15 लोगो ने हमला कर दिया जिसके बचाव मे युवक ने गोली चला दी। जतिंदरपाल सिंह स्पेट्टी के भाई भाई दविंदरपाल सिंह रिम्पू ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर पहले से ही आरोपी से झगड़ा चल रहा है तथा यह मामला कोर्ट में है। उसने बताया कि इन आरोपियों की जमानत भी रद्द कर दी गई है। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।





















