
लुधियाना की पहली महिला डिप्टी कमिश्नर सुरभी मलिक ने की अनूठी पहल
डीसी आफिस में आने वालो को मिल रहा है नींबू पानी
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (विश्ववार्ता) सूबे मे सूर्य देवता लगातार प्रचंड रूप मे नजर आ रहे है जिस कारण गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। इसी बीच लुधियाना की पहली महिला डीसी सुरभि मलिक ने एक अलग और अनूठी पहल की है। दरअसल, अब दफ्तर आने वाले हर व्यक्ति को नींबू पानी पिलाया जा रहा है। डीसी सुरभि मलिक ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया है।























