दिल्ली 19 मार्च (विश्ववार्ता)नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी की है. अहमदाबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड (India vs England) को 8 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए लेकिन इंग्लैंड की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी. इंग्लैंड 8 विकेट पर 177 रन बना सकी. इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने 46 और जेसन रॉय ने 40 रनों की पारी खेली. वहीं भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. हार्दिक पंड्या और चाहर ने 2-2 विकेट अपने नाम किये.
बता दें एक समय इंग्लैंड जीत की ओर बढ़ रहा था लेकिन 17वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटक मैच भारत की ओर मोड़ दिया. शार्दुल ठाकुर ने पहले बेन स्टोक्स और फिर इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन को आउट किया.