पुलिस ने हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किया था
दिल्ली, 16 जून (विश्ववार्ता): भारतीय हाईकमीशन के दो लापता अफसरों की इस्लामाबाद में गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर भारत ने सख्त हिदायत दी है। भारत ने पाकिस्तानी हाईकमीशन को समन भेजा। भारत ने विरोध पत्र में पाकिस्तान से कहा है कि गिरफ्तार किए गए अफसरों को परेशान ना किया जाए और ना उनसे किसी तरह की पूछताछ की जाए। जिसके बाद दोनो अफसरो को भारतीय हाईकमीशन भेजा गया। इन अफसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।
जानकारी अनुसार सुबह पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो भारतीय अफसर गायब होने की खबर आई। शाम को इनके हिट एंड रन मामले में गिरफ्तारी की खबरें आई थीं। जिसके बाद भारत ने सख्त हिदायत दी और पाकिस्तानी हाईकमीशन को समन भेजा। जिसके बाद दोनो अफसर सकुशल हाईकमीशन पहुंचे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...