लम्पी स्किन: अब तक 1.84 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण
टीकाकरण और जागरूकता मुहिम में इंटरनशिप वाले विद्यार्थी भी लगाऐ
चंडीगढ़, 14 अगस्त:पंजाब के पशु पालन विभाग द्वारा लम्पी स्किन की बीमारी की रोकथाम के लिए अब तक 1.84 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
विभाग के प्रमुख सचिव श्री विकास प्रताप ने बताया कि गोट पॉक्स वैक्सीन की 83,000 डोज़ की तीसरी खेप विभाग के पास पहुँच चुकी है, जो आगे ज़िलों में बाँट दी गई है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर टीकाकरण में तेज़ी लाई गई है। विभाग के अमले द्वारा छुट्टी वाले दिनों के दौरान भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग को पहले मिली दवा की करीब 2.34 लाख डोज़ में से अब तक 1.84 लाख से अधिक डोज़ पशुओं को लगाई जा चुकी हैं।
इसके अलावा पंजाब वैटरनरी वैक्सीन इंस्टीट्यूट, लुधियाना से 5 वैटरनरी अफसरों को भी अलग-अलग ज़िलों में भेजा गया है। इससे पहले मोहाली मुख्य कार्यालय से भी वैटरनरी अफसरों को 31 अगस्त तक ज़िलों में तैनात किया गया था।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की हिदायतों पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 1 करोड़ रुपए की राशि पशु पालन विभाग को शिफ्ट की जा रही है, जो अपेक्षित दवा और डोज़ के लिए ज़िलों को बाँटी जानी है।
श्री विकास प्रताप ने बताया कि बैचलर ऑफ वैटरनरी साइंस (बी.वी.एस.सी.) के इंटरनशिप और अंतिम साल के विद्यार्थियों को भी टीकाकरण मुहिम को तेज़ करने और दूध उत्पादकों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है, जिनको पंजाब के अलग- लग ज़िलों ख़ास तौर पर स्टाफ की कमी वाले स्थानों पर भेजा जा रहा है ताकि टीकाकरण मुहिम को जल्द से जल्द मुकम्मल किया जा सके।