
लगातार बढती पेट्रोल-डीजल की कीमतो ने आम आदमी का किया जीना मुहाल
फिर बढी कीमतेें
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) देश मे लगातार बढती मंहगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक हफ्ते में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। आज पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे और डीजल में 75 पैसे की बढ़ोतरी की। नई दरें आज से प्रभावी हैं। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.07 रुपये प्रति लीटर है.





















