लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता):स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैंकिंग एक अक्टूबर को घोषित हुई। इंदौर को छठी बार पहला स्थान मिला है। इंदौर शहर ने स्वच्छ सर्वेक्षण छठी बार देश में पहला स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को पुरस्कार प्रदान किया.