
लखनऊ ने दिल्ली को हराया
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता) आज के मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे, यानी दिल्ली कैपिटल्स को दो अंक लेने और मैच जीतने के लिए 196 रन बनाने थे, लेकिन दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी और मैच 6 रन से हार गई। इस जीत के साथ ही एलएसजी के अब 14 प्वाइंटस हो गए हैं और टीम अब दूसरे नंबर पर कब्जा जमाने में कामयाब हो गई है।





















