
लंपी स्किन बीमारी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन आया हरकत मे
प्रशासन ने शुरू किया वैक्सीनेशन कैंपेन
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) देश के कई राज्यो मे लंपी का कहर जारी है जिस कारण हजारो पशु मौत के मुंह मे चले गये है। वही अगर बात करे चंडीगढ शहर की तो यहा भी रोजाना 8-9 केस आ रहे हैं और अब तक करीब 250 पशु इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। लंपी स्किन बीमारी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन भी जाग गया है। प्रशासन ने एक वैक्सीनेशन कैंपेन शुरु किया है। गायों में यह बीमारी हो रही है। पंजाब पहले ही वैक्सीनेशन कैंपेन शुरु कर चुका है। प्रशासन ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों में गायों को लंपी स्किन की बीमारी हो रही है। वहीं चंडीगढ़ में भी अनियमित रुप से मामले आ रहे हैं। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन का ऐनिमल हसबेंडरी विभाग शहर में इस बीमारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।























