
रोहतास में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्ववार्ता) रोहतास जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा समेत 7 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गुप्ता धाम जाने के दौरान श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलट जाने के कारण ये हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार पिकअप वैन पर 25 लोग से अधिक सवार थे और गुप्ता धाम जा रहे थे. हादसे के शिकार लोग भोजपुर और बक्सर जिले के रहनेवाले हैं. ये हादसा चेनारी के गायघाट पहाड़ी पर हुआ।
लोड अधिक होने के कारण गायघाट के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलटकर 140 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 26 लोगों की हालत गंभीर है।





















