
किसी एक टीम को सबसे ज्यादा बार हराने का बनाया वल्र्ड रिकार्ड
सीरिज मे बनाई अजय बढत
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को रोमाचंक मुकाबले हराकर सीरिज मे अजेय बढत बना ली है। भारत ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हरा दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत की वेस्टइंडीज पर लगातार 12वीं सीरीज जीत है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने किसी एक टीम को लगातार सबसे ज्यादा सीरीज में हराने का वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अक्षर पटेल के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य रखा. टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन के पचासे के बाद अक्षर की नाबाद 64 रनों की मदद से 49.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने कैरेबियन टीम को लगातार 12वें सीरीज में मात दी है.





















