रोमांचक मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को हराया
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग में हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से मात दी है. महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी संभालने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की यह पहली हार है. जबकि आरसीबी को लगातार तीन हार के बाद जीत नसीब हुई है, ऐसे में अब आरसीबी के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बरकरार है. इस मैच में बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 173 रन बनाए थे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 160 रन ही बना पाई.






















