
रोमांचक मैच में गुजरात ने हैदराबाद को हराया
IPL के 40वें मैच में गुजरात ने हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच जीता। गुजरात की टीम को आखिरी ओवर में 22 रन बनाने थे। तब राहुल तेवतिया और राशिद खान क्रीज पर थे। मार्को यानसेन आखिरी ओवर में बॉलिंग करने आए। पहली गेंद पर तेवतिया ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर तेवतिया ने एक रन लिया।





















