
रोपड़ मिनी सचिवालय के बाहर खालिस्तानी बैनर लगाने के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा
पढ़ें बैनर किसने लगाया
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) रोपड़ मिनी सचिवालय के बाहर खालिस्तानी बैनर लगाने के मामले में पंजाब पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पता चला है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेटों और दीवारों पर खालिस्तानी बैनर लगाने के मामले में हिमाचल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हरबीर सिंह राजू और भगोड़े परमजीत सिंह ने नी रोपड़ में डीसी कार्यालय के बाहर खालिस्तानी बैनर लगाए थे. यह जानकारी पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने दी है।






















