
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के क्वालिफायर-2 में की जगह पक्की
बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया
चंडीगढ, 26 मई (विश्व वार्ता) रजत पाटीदार के करियर के पहले शतक से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रन से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया. आरसीबी ने पाटीदार की 54 गेंद में 12 चौकों और सात छक्कों से नाबाद 112 रन की पारी और दिनेश कार्तिक (नाबाद 37) के साथ पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 6.5 ओवर में 92 रन की अटूट साझेदारी से चार विकेट पर 207 रन बनाए. पाटीदार ने विराट कोहली (25) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े.





















