
राजस्थान रॉयल्स को दी शिकस्त
नई दिल्ली. 23 अप्रैल (विश्ववार्ता) IPL 2021 सीजन के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 10 विकेट से हरा दिया। यह बेंगलुरु की राजस्थान पर लगातार तीसरी जीत है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए। बेंगलुरु ने बिना कोई विकेट गंवाए 181 रन बनाकर मैच जीत लिया।



















