
2 महिला रेसलर्स को नोटिस
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टोक्यो में अनुशासनहीनता बरतने के लिए महिला पहलवान विनेश फोगाट को निलंबित कर दिया है। जबकि सोनम मलिक को अनुचित बर्ताव करने के लिए नोटिस जारी किया है। दोनों खिलाड़ियों को फेडरेशन ने 16 अगस्त तक जवाब देने का समय दिया है। विनेश फिलहाल फेडरेशन की किसी भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा नहीं ले सकती हैं।




















