रेप मामले में दोषी आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
आसाराम बापू को कोर्ट से बड़ा झटका
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) रेप के मामले में सजा काट रहे आसाराम बापू को राहत नहीं मिल रही है. आज यौन दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू को कोर्ट से बड़ा झटका लगता है । कोर्ट ने सजा निलंबित करने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया गया है. बता दें शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से भी आशाराम को राहत नहीं मिली ।आशाराम ने महाराष्ट्र में पुलिस हिरासत में आयुर्वेदिक इलाज कराए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी । कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि आप हाई कोर्ट जाएं.पीठ ने आसाराम से कहा कि वह माधवबाग हार्ट हॉस्पिटल में अपने इलाज के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय के समक्ष एक आवेदन दाखिल करें. इस पर कानून के मुताबीक विचार किया जाएगा ।
बता दें सुप्रीम कोर्ट ने आशाराम के वकील से कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट के सामने अपनी मांग रखें । सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट से कहा कि आशाराम की याचिका का जल्द निपटारा करें. महाराष्ट्र में पुलिस हिरासत में आयुर्वेदिक इलाज कराए जाने की मांग वाली आशाराम की अर्जी पर भी सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने को कहा है. हालांकि आसाराम बापू को पहले सुप्रीम कोर्ट से निराशा हाथ लगी थी ।






















